सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइंट में प्रेजेंटेशन क्या है ? - What is MS Power Point Presentation.

            माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइण्ट 

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइण्ट, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर है। यह विभिन्न व्यापारिक व गैर व्यापारिक प्रेजेन्टेशन बनाने, उसमे एनीमेशन लगाने में प्रयोग होता  है। इसमें हम साउंड (sound) पिक्चर (picture) व एनीमेशन (animation) आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इन प्रेजेन्टेशन स्लाइड का प्रिंट भी निकाल सकते हैं। इसका प्रयोग स्कूल, ऑफिस एवं व्यापारिक संस्थानों में होता है। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण टूल है। 

         माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइण्ट की विशेषताएँ 

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइण्ट  निम्नलिखित विशेषताएँ सम्मिलित होती हैं 

1. यह प्रयोग करने में सरल है। 

2. यह तीव्र गति से कार्य संपन्न करने में सक्षम है। 

3. यह वर्ड-आर्ट, जैसे टूल्स से सुसज्जित (special tools like word art) होता है।

4. इसमें स्पैलिंग तथा ग्रामर चैक (spelling and grammar check ) की सुविधा भी उपलब्ध होती है। 

5. इसमें एनीमेशन (animation) को भी स्लाइडों में आसानी से सम्मिलित कर सकते हैं। 

6. व्यावसायिक प्रेजेन्टेशन के निर्माण में इस सॉफ्टवेयर की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

              पावर प्लाइण्‍ट  को लोड करना

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइण्ट को आरम्भ करने के लिए निम्न चरणों का प्रयोग करना चाहिए -

1. स्टार्ट बटन पर क्लिक कीजिए। 

2. प्रोग्राम विकल्प चुनिए। 

3. अब प्रदर्शित सब-मेन्यू (sub menu) में पावर पॉइण्ट विकल्प चुनिए। 

4. मॉनिटर पर पावर पॉइण्ट विंडो प्रदर्शित होगी, जिसमे पावर पॉइंट नाम  डॉयलॉग बॉक्स होता है।    

                एम. एस. पावर पॉइण्ट के अवयव 

यहाँ पर एम. एस. पावर पॉइण्ट के विभिन्न आवश्यक अवयव दिए गए हैं 

1. मेन्यू बार (Menu bar) 

यह डिजाइनिंग तथा व्यू (view) करने के ऑप्शन प्रदर्शित करता है।  

2. स्टैण्डर्ड टूलबार (Standard toolbar)

इसके अंतर्गत विशिष्ट कर्ज के लिए प्रयुक्त टूल आते हैं; जैसे प्रिंट कट, कॉपी तथा पेस्ट, आदि के लिए। 

3. फॉर्मेटिंग टूलबार Formatting toolbar)

इसके अंतर्गत फॉर्मेटिंग के ऑप्शन; जैसे -बोल्ड, स्टैलिक, अण्डरलाइन, आदि आते हैं। 

4. स्लाइड पैनल (Slide panel)

स्लाइड पैनल में हम टाइपिंग, फॉर्मेटिंग के द्वारा स्लाइड की डिजानिंग करते हैं। 

5. व्यू बटन (View button)

इसमें हमें स्लाइड व्यू के ऑप्शन का चुनाव करते हैं। 

6. ड्राइंग टूलबार ( Drawing टूलबार)

इसके अंतर्गत आकृति खींचने, उन्हें इंसर्ट करने व उनका कलर चेंज के ऑप्शन आते हैं। 

                     एक्सेल में प्रेसेन्टेशन बनाना 

   जब हम पावर पॉइंट में फाइल मेन्यू के न्यू (new) विलल्प पर क्लिक करेंगे, तो स्क्रीन पर डॉयलॉग बॉक्स प्रदर्शित होगा, जिसकी सहायता से हम तीन प्रकार से प्रेजेन्टेशन का निर्माण कर सकते हैं। 

1. ऑटो कन्टेन्ट  विजर्ड 

2. ब्लैंक प्रेजेन्टेशन का निर्माण करना। 

3. टैम्पलेट का प्रयोग करके प्रेसेन्टेशन बनाना। 

 1. ऑटो कन्टेन्ट विजर्ड 

ऑटो कन्टेन्ट विजर्ड हमें क्रमागत विकल्प प्रदान करता हैं, जिसमे हम अपनी आवश्कतानुसार चुनाव कर प्रेजेन्टेशन का निर्माण करते हैं। ऑटो कन्टेन्ट विजर्ड को निम्न प्रकार प्रयोग किया जाता है -

(i) पावर पॉइंट डायलॉग पर ऑटो कन्टेन्ट विजर्ड विकल्प चुनिए। 

(ii) नेक्स्ट (next) बटन पर क्लिक ke^aerefpeS। 

(iii) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में कैटेगरी (category) का चुनाव कीजिये तथा अपनी प्रेजेन्टेशन भी चुनिए। 

(iv) नेक्स्ट (next) पर क्लिक कीजिए प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में आउटपुट डिवाइस का चुनाव कीजिए, जिससे पावर पॉइंट उच्चस्तरीय आउटपुट देने के लिए कलर स्कीम निर्धारित कर सकें। 

(v) नेक्स्ट बटन पर क्लिक कीजिये और प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में उचित डाटा टाइप कीजिए तत्पश्चात, विजर्ड इस डाटा को  प्रेजेन्टेशन में प्रयोग करता है।  

(vi) फिर से नेक्स्ट पर क्लिक कीजिए और प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में Finish बटन पर क्लिक कीजिए। 

2. ब्लैंक प्रेजेन्टेशन का निर्माण करना

 पावर पॉइंट डायलॉग बॉक्स में प्रेजेन्टेशन बनाने का दूसरा विकल्प ब्लैंक प्रेजेन्टेशन (blank presentation) है। ब्लैंक प्रेजेन्टेशन बनाने की विधि निम्न प्रकार है 

(i) फाइल मेन्यू का न्यू विकल्प चुनिए। 

(ii) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में जनरल (general) टैब पर क्लिक कीजिए। 

(iii) ब्लैंक प्रेजेन्टेशन आइकॉन पर डबल क्लिक कीजिए।

चित्र नए प्रेजेन्टेशन का निर्माण करना 

 

(iv) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में स्टाइल लेआउट चुनिए। 

(v) OK बटन पर क्लिक कीजिए।                                                                                                                                   3. टैम्पलेट का प्रयोग करके प्रेसेन्टेशन बनाना 

टैम्प्लेट का प्रयोग कर प्रेजेन्टेशन बनाने की विधि निम्न प्रकार है 

(i) फाइल मेन्यू पर क्लिक कीजिए और न्यू विकल्प चुनिए। 

(ii) नए प्रेजेन्टेशन डायलॉग बॉक्स में डिजाइन टैम्प्लेट टैब पर क्लिक कीजिए। 

(iii) प्रदर्शित सूची में टैम्प्लेट का चुनाव कीजिए तथा OK पर क्लिक कीजिए। 

(iv) इस प्रकार न्यू स्लाइड बॉक्स प्रदर्शित होगा, इसमें से इच्छानुसार स्लाइड का प्रारूप चुनकर OK बटन पर क्लिक कीजिए। 

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंटसे सम्बन्धित कुछ कार्य निम्न प्रकार है - 

               पहले से बनी हुई प्रेजेन्टेशन खोलना

पहले से बनी हुई प्रेजेन्टेशन को खोलने की विधि  चरण निम्न हैं - 

(i) फाइल मेन्यू पर क्लिक कीजिए। 

(ii) ओपन विकल्प चुनिए। 

(iii) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में फोल्डर का चुनाव कीजिए। 

(iv) प्रेजेन्टेशन पर क्लिक कीजिए। 

(v) ओपन बटन पर क्लिक कीजिए। 

                  प्रेजेन्टेशन को सेव करना 

प्रेजेन्टेशन को सेव करने की विधि निम्न प्रकार है 

(i) फाइल मेन्यू के 'Save as' विकल्प पर क्लिक कीजिए। 

(ii) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में उस फोल्डर/डारेक्ट्री को चुनिए और सेव बटन पर क्लिक कीजिए। 

(iii) तत्पश्चात फाइल  दीजिए और Save बटन पर क्लिक कीजिए।

चित्र प्रेजेन्टेशन को सेव करना  

 

              स्लाइड के विभिन्न डिजाइन पहलू

पावर पॉइंट के सभी स्लाइड अलग-अलग प्रकार की होती हैं। इन सभी में प्लेस होल्डर भिन्न-भिन्न स्थानों पर होते है। प्लेस होल्डर वे होते हैं, जिससे हम टेक्स्ट या पिक्चर प्रविष्ट करते हैं। अतः जब हम प्रेजेन्टेशन बनाना शुरू करते हैं, तो स्लाइड ऐसी सलेक्ट करें, जो हमारे विषय को पूर्ण रूप से प्रेजेंट करने में सक्षम हो। स्लाइड के विभिन्न डिजानिंग पहलु निम्न हैं -

1. कलर स्कीम बदलना 

कलर स्लाइड को आकर्षक और सुन्दर बनाने के लिए की जाती है। अपनी इच्छानुसार उसके रंगों को बदला  सकता है। कलर स्कीम में बदलाव की निम्न विधि है

(i) फॉर्मेट मेन्यू से स्लाइड स्कीम चुनिए और फिर स्लाइड कलर स्कीम चुनिए। 

(ii) दिए गए फॉर्मेट में से किसी एक कलर स्कीम को चुनिए। 

(iii) यदि फॉर्मेट के अतिरिक्त कोई अन्य कलर स्कीम चाहते हैं , तो एडिट कलर स्कीम पर क्लिक कीजिए। 

(iv) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में से रंगों का चुनाव कीजिए। 

(v) अब Apply बटन पर क्लिक कीजिए। यही सभी स्लाइड में कलर स्कीम समान रहती है , तो Apply to All पर क्लिक करना चाहिए। 

2. ग्राफिक्स 

प्रेजेन्टेशन को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए उसमें पिक्चर, डायग्राम आदि प्रयोग किए सकते हैं। पावर पॉइंट में आयत, वर्ग, वृत्त, एवं अन्य कई आकृतिया आसानी से बनाई  जा सकती है। पावर पॉइंट में ये आकृतियाँ बनाने के लिए ड्रॉइंग टूलबार की सुविधा भी होती है। पावर पॉइंट में छः प्रकार के लाइन स्टाइल होते हैं-तीन सीधे तथा तीन कर्व। प्रत्येक स्टाइल को अन्य विकल्पों का प्रयोग कर फॉर्मेट भी किया जा सकता है। लाइन बनाने की विधि निम्न प्रकार है -

(i) ड्राइंग टूलबार में लाइन आइकन में क्लिक कीजिए। 

(ii) इससे माउस प्वॉइंटर की आकृति बदल जाएगी। 

(iii) जिस स्थान  लाइन प्रारम्भ करनी है, उस स्थान पर माउस प्वॉइंटर को ले जाकर, वहाँ पर क्लिक कीजिए। 

(iv) माउस का लेफ्ट बटन दबाइए और जहाँ लाइन खत्म करनी है, वहाँ तक ड्रैग करके माउस का बटन छोड़ दीजिए।

3. ऑटोशेप बनाना

ऑटोशेप के सभी विकल्प, लाइन विकल्प की तरह प्रयोग किये जा सकते हैं। ऑटोशेप के सहायता से विभिन्न आकृतियाँ बहुत ही सरलता से बनाई जा सकती है। ऑटोशेप बनाने की विधि इस प्रकार है -

(i) ड्राइंग टूलबार में ऑटोशेप बटन पर क्लिक कीजिए। 

(ii) प्रदर्शित सब मेन्यू में बेसिक शेप, ब्लॉक ऐरो, फ्लो चार्ट  आकृति चयन चयन कीजिए। 

(iii) इसमें भी सब मेन्यू खोलने के लिए More पर क्लिक कीजिए। 

(iv) आकृति का चयन कीजिए। 

(v) अब स्लाइड में माउस को ड्रैग कीजिए। 

(vi) माउस का बटन छोड़ दीजिए। 

4. फ्री शेप बनाना 

फ्री शेप टूल का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार कई आकृतियाँ बनाई जा सकती हैं। सीधी तथा कर्व लाइन भी ऑटोशेप  अंतर्गत आती है। फ्री शेप का प्रयोग करके कॉर्टून आदि भी बना सकते हैं। फ्री शेप टूल का प्रयोग करने की विधि इस प्रकार है 

(i) ऑटोशेप बटन पर क्लिक कीजिए। 

(ii) फ्रीडम टूल चुनिए। 

(iii) माउस को स्लाइड पर लाकर उसका बटन  बार क्लिक कीजिए। किसी भी दिशा में  लाइनों की इच्छित संख्या बनाई जा सकती है। 

(iv) शेप को पूरा करने  लिए माउस के लेफ्ट बटन को डबल क्लिक कीजिए। 

5. कॉल आउट 

कॉल आउट भी ऑटोशेप का एक प्रकार है। इसका प्रयोग किसी टेक्स्ट को ऑब्जेक्ट के साथ संकेत द्वारा प्रदर्शित करने के लिए होता हो। कॉल आउट बनाने को विधि है -

(i) ड्राइंग टूलबार पर ऑटोशेप विकल्प चुनिए। 

(ii) कॉल आउट विकल्प चुनिए। 

(iii) प्रदर्शित सब मेन्यू में कॉल आउट की आकृति चुनिए। 

(iv) जहाँ कॉल आउट बनाना है, वहाँ पर माउस से टैग कीजिए। 

(v) कॉल आउट बॉक्स की लिए टेक्स्ट टाइप कीजिए। 

6. रोटेटिंग ऑब्जेक्ट्स 

पावर पॉइंट से बनाया गया कोई भी ऑब्जेक्ट किसी भी कोण पर घुमाया जा सकता है। रोटेटिंग का अर्थ किसी भी ऑब्जेक्ट को आवश्कतानुसार किसी भी कोण पर गुमने से है। ऑब्जेक्ट को बाएँ किसी भी दिशा से घुमाया जा सकता है -

(i) ऑब्जेक्ट को सलेक्ट कीजिए। 

(ii) ड्रॉइंग टूलबार के ड्रा ऑप्शन से Free rotate बटन पर क्लिक कीजिए। 

(iii) माउस प्वाइण्टर वक्र तीर की आकृति आ जाएगा। 

(iv) ऑब्जेक्ट के चारों कोनों पर स्थित किसी एक बॉक्स पर क्लिक करके ऑब्जेक्ट को रोटेट कीजिए। 

7. शैडो का रंग बदलना 

हम अपनी इच्छानुसार शैडो का रंग  बदल सकते हैं। इसके लिए प्रयुक्त चरण हैं -

(i) ड्राइंग टूलबार के शैडो बटन पर क्लिक कीजिए। 

(ii) शैडो के डिफॉल्ट कलर  ऑटोमैटिक पर क्लिक कीजिए। 

(iii) कोई और रंग देने के लिए प्रदर्शित आठ रंगो में से चयन कीजिए। 

8. ऑब्जेक्ट को 3-D इफैक्ट देना 

किसी भी ऑब्जेक्ट को 3-D इफैक्ट निम्न प्रकार दिया जा सकता है

(i) जिस ऑब्जेक्ट पर 3-D इफैक्ट देना है उसे चुनिए। 

(ii) ड्राइंग टूलबार पर स्थित 3-D इफैक्ट पर क्लिक कीजिए। 

(iii) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में विभिन्न विकल्प चुनिए। यदि 3-D इफैक्ट में कोई बदलाव करना है; जैसे-कलर,रोटेशन,डिप्स, लाइनिंग या टैक्स्चर, तो 3-D बटन पर क्लिक कीजिए। 

(iv) अब 3-D सेटिंग पर क्लिक कीजिए। 

(v) इच्छानुसार विकल्पों का चुनाव कीजिए। 

9.टेक्स्ट बॉक्स, टेबल तथा ऑटोशेप की ओरिएण्टेशन बदलना 

 टेक्स्ट बॉक्स, ऑटोशेप को क्षैतिक अथवा ऊर्ध्वाधर प्रदर्शित किया जा सकता है। इसके लिए निम्न विधि का प्रयोग करें 

(i) टेक्स्ट बॉक्स, ऑटोशेप अथवा टेबल पर क्लिक कीजिए। 

(ii) फॉर्मेट मेन्यू पर क्लिक कीजिए। 

(iii) Text Box विकल्प चुनिए। 

(iv) टेबल, ऑटोशेप अथवा Text Box Tab चुनिए। 

(v) उचित विकल्पों का चुनाव कीजिए। 

10. वर्ड आर्ट ऑब्जेक्ट बनाना 

वर्ड आर्ट ऑब्जेक्ट बनाने की लिए प्रयुक्त होने वाले चरण निम्नवत हैं 

(i) इन्सर्ट मेन्यू पर क्लिक कीजिए तथा पिक्चर विकल्प चुनिए। 

(ii) प्रदर्शित उप मेन्यू में वर्ड आर्ट विकल्प चुनिए। 

(iii) प्रदर्शित वर्ड आर्ट गैलेरी में वर्ड आर्ट स्टाइल चुनिए। 

(iv) OK बटन पर क्लिक कीजिए। 

(v) प्रदर्शित डायलॉग बॉक्स में टेक्स्ट टाइप कीजिए। 

(vi) फ्रॉन्ट, फ्रॉन्ट स्टाइल, आकार आदि चुनिए। 

(vii) अंत में OK बटन पर क्लिक कीजिए। 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Privacy Policy RBirthday.

Privacy Policy We believe that privacy is important. This Privacy Policy applies to all apps (Android) owned by the publisher of "RBirthday". We have created this policy to explain our privacy practices so that you understand what information is collected, used and disclosed about you. 1. Information We collect  While using our app, we may collect the following types of information: a. Personal Information We do not require you to create an account or provide personal information to use the app. b. Non-Personal Information We may collect non-personal information that does not directly identify you, such as device information (model, operating system version), usage data, and analytics data. This information helps us understand how our app is used and improve its functionality. 2. Use of Your Information The information we collect is used for following purposes: App Functionality: To provide and maintain the functionality of the app, including sending birthday wishes, creating...

GIMP क्या है? - What is GIMP ?

                                          GIMP जीएनयू इमेज मैनिपुलेशन प्रोग्राम (जीआईएमपी GIMP) फोटो के परिचालन का साधन है। इस साधन का इस्तेमाल अनेक इमेज मैनिपुलेशन कार्य जैसे फोटो रि-टचिंग, इमेज कम्पोज़ीशन और इमेज निर्माण के लिए किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन को विभिन्न प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम के परिवेश में निष्पादित किया जा सकता है। यह एक ऐसा ओपन सोर्स (फ्री) सॉफ्टवेयर है जिसे डाउनलोड और इनस्टाल किया जा सकता है।                 जीआईएमपी विस्तार करने योग्य और वितान्य है क्योकि आप तस्वीरों पर काम करने के लिए प्लग-इन और एक्सटेंशन जोड़ सकते है। जीआईएमपी का इस्तेमाल एक सरल पेंट प्रोग्राम या एक विशेषज्ञ गुडवत्ता फोटो रि-टचिंग प्रोग्राम के रूप  जा सकता है। जीआईएमपी आपको इमेज के फार्मेटों को रूपांतरित करने में भी सक्षम करता है। जीआईएमपी की मूल विशेषताएँ                        ...

HTML कोड में टेबल कैसे बनाएं जाते है ? - How to create tables in HTML code ?

TABLE Student Database HTML code <html> <head> <title>Employee</title> </head> <body> <br> <br> <center> <H3>Student Database</H3> <table width=60%>            <tr>                    <th align="Left">S.No.</th>                    <th align="Left">Name</th>                    <th align="Left">Course</th>                    <th align="Left">Discipline</th>            </tr>            <tr>                    <td align="justify"scope="row">1</td>                   ...